Skip to main content
पखांजूर से नितीश मल्लिक की रिपोर्ट - बी.एस.एन.एल. की लाचार व्यवस्था से कापसी अंचल के उपभोक्ता काफी परेशान हैं बिजली गुल होते ही नेटवर्क चला जाता हैं वही इसे दुरुस्त करने के लिए विभाग अपनी मुह छुपा रही हैं ज्ञात हो की संचार व्यवस्था आज के समय में लोगो के लिए एक जरुरत की चीज बन गई हैं मगर कापसी में BSNL की नेटवर्क व्यवस्था दिन व् दिन ख़राब होती जा रही हैं जिसे लेकर BSNL विभागीय के अधिअकारी-कर्मचारी दुरुस्त करने की कोई रूचि नहीं दिखा रही हैं नतीजा यह के उपोभिक्ताओ को इसकी खामियाजा अच्छी खासी रुपया देकर चूकानि पड़ रही हैं उपभोक्ता प्रशांत माली, मंजीत राय,राजेश नायक,शंकर मंडल,ने बतलाया कापसी में संचार व्यवस्था काफी ख़राब हैं बिजली गुल होते ही नेटवर्क चला जाता हैं BSNL कार्यलय में जनरेटर अपना सोभा बड़ा रही हैं 30 दिनों में शायद कभी चालू होता होगा ! सौ बार नंबर डायल करने से तब जा के किसी से संम्पर्क हो पता हैं पता चला आधे-अधूरे बातो के बिच नेटवर्क चला गया इसे लेकर हम उपभोक्ता कई बार स्थानीय लोकल एक्चेंज प्रभारी दीपक साहा को बतलाया मगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ हमने सोचा इस विषय में भानु के एस.डी.ओ. को सूचित करे मगर वो कब आते हैं और चले जाते हैं किसी को पता तक नहीं लगता कापसी बाजार के दुकानदार नितीश मल्लिक ने बतलाया BSNL बस अप्चारिकता का निर्वहन कर रहा हैं हम नाम मात्र ही ब्रैडबैंड का कनेक्शन लेकर रखे जो कभी ठीक से चलता ही नहीं बिजली चले जाने से ब्रैडबैंड की लाइन कट जाती हैं अगर कोई फ़ाइल को डाउनलोड करने के बीच लाइट चली गई तो पुनः उसी फ़ाइल को डाउनलोड करना पड़ता हैं तमाम परेशानिया झेलने के बाद हमें महीने के आखरी तारीख को मोटी-तागडी बील का भुक्तान भी BSNL को करना पड़ता हैं ! 


डेली वेजेस कर्मचारी दीपक साहा ने बतलाया कापसी BSNL नेटवर्क ने लगा सभी बैटरी ख़राब हो चुकी हैं जिसे बदलने के लिए मैं स्वयं हप्ते में दो बार एस.डी.ओ. एवं जे.डी.ओ. को बोलता हूँ मगर आज लगभग छः-सात महिना हो चूका कोई बदलाब नहीं किया गया जब भी उन्हें बोलते हैं तो कहते हैं हमने लेटर बना के कापसी एक्चेंज में होने वाली खराबियो के बारे में उच्च अधिकारियो को बोल दिया !

इस संम्बंध में एस.डी.ओ. तरुण सोनी भा.पुर ने बतलाया कापसी एक्चेंज की बैटरी ख़राब हैं हमने दूसरी लगा के देखा मगर वो भी कम नहीं कर रहा था 8 अप्रेल की मीटिंग के दौराण मैंने अपने उच्च अधिकारी को लिखित जानकारी दे दिया हमारे पास आते ही तुरंत सुधार किया जायेगा !

Comments

Popular posts from this blog

पखांजूर से नितीश मल्लिक की रिपोर्ट - पखांजूर मुख्यालय से सटा हुआ गावं श्यामनगर पीव्ही 14 के माध्यमिक एवं प्राथमिक शासकीय शाला में स्कूली छात्र को पीने के पानी के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ती हैं मध्यान भोजन के बाद छात्र-छात्राए स्कुल कैम्पस से काफी दूर जाकर पानी पीते हैं ज्ञात हो की राज्य सरकार गावं-ग्रामीण अंचल के स्कूली छात्र के लिए कई सारे तमाम योजनाये शुरू किये हैं मगर आलम यह हैं की आज भी मुख्यालय से मात्र 5 किमी दूर स्कूली बच्चो को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं स्कुल के प्रधान पाठक दिलीप डे ने बतलाया हमारे स्कुल का नल पिछले दो वर्षो से ख़राब हैं इससे पानी तो निकलता हैं पर पीने योग्य नहीं हैं पूरा लाल पानी निकलता हैं मैंने कई बार पी.एच.ई.विभाग को लिखित शिकायत कर अवगत करवाया मगर कोई पहल नहीं किया गया !  जबकि बच्चो को पीने के पानी के लिए गावं के अंदर काफी दूर नल में जाना पड़ता हैं जो जोखिम से कम नहीं पंचायत के सरपंच/सचिव को कई बार बोला गया मगर बच्चो के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया ! ग्रामीण नितीश मल्लिक ने बतलाया स्थानीय नेता एवं गावं के सरपंच सचिव को इस ओर ध्यान देने की ब...