Skip to main content
पखांजुर से  नितीश मल्लिक की रिपोर्ट- अंतागढ़ विधान सभा को लेकर सरगर्मी बढती दिखाई दे रही हैं  सत्तापक्ष  के मिडिया प्रभारी मिथुन मंडल ने भाजपा से इस्तीफा देकर सैकड़ो सहयोगी सहित भारतीय पंचायत पार्टी  में सामिल हुए एवं विशाल मोटरसायकल  रैली निकलकर शक्ति प्रदर्शन भी किया
और कहा मैंने  लंबे समय से भाजपा  के लिए कार्य किया मगर भाजपा  सरकार की बादे झूठे हैं हम बंग समुदाय से छलावा हुआ चुनाव के दौराण इनकी जुमले बाजी चलती हैं जो सरासर गलत एवं धोखा हैं  अब परलकोट अंचल में एक नया पार्टी  उभर के आये हैं  इस पार्टी का नाम भारतीय पंचायत पार्टी हैं जिन्होंने परलकोट के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा,सुनीता धुर्वे मण्डल को कर दिया ! वही भारतीय पंचायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश यादव राव ने सभा को संबोधित करते हुये कहा, बंग समुदाय के लोगो को उनकी मातृ भाषा मे पढ़ने के अधिकार के अलावा बंगला स्कूल भी खोला जाने और आदिवासी अन्य सभी वर्ग समुदाय के लोगो के लिये शिक्षा का अच्छा व्यवस्था करने की बात की गई, क्षेत्र से जुड़ी समस्या को लेकर कदम से कदम मिलाकर समाधान करने की बात की गई, यहाँ पार्टी छत्तीसगढ़ के 90सीटों के अलावा पूरे भारत मे चार राज्य में होने वाले चुनाव में अपनी प्रत्याशी खड़े कर रही है,नए पार्टी के आगाज़ से स्थानीय लोगो में नए उम्मीद और खुसी की लहर देखी गई,

Comments

Popular posts from this blog

पखांजूर से नितीश मल्लिक की रिपोर्ट - पखांजूर मुख्यालय से सटा हुआ गावं श्यामनगर पीव्ही 14 के माध्यमिक एवं प्राथमिक शासकीय शाला में स्कूली छात्र को पीने के पानी के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ती हैं मध्यान भोजन के बाद छात्र-छात्राए स्कुल कैम्पस से काफी दूर जाकर पानी पीते हैं ज्ञात हो की राज्य सरकार गावं-ग्रामीण अंचल के स्कूली छात्र के लिए कई सारे तमाम योजनाये शुरू किये हैं मगर आलम यह हैं की आज भी मुख्यालय से मात्र 5 किमी दूर स्कूली बच्चो को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं स्कुल के प्रधान पाठक दिलीप डे ने बतलाया हमारे स्कुल का नल पिछले दो वर्षो से ख़राब हैं इससे पानी तो निकलता हैं पर पीने योग्य नहीं हैं पूरा लाल पानी निकलता हैं मैंने कई बार पी.एच.ई.विभाग को लिखित शिकायत कर अवगत करवाया मगर कोई पहल नहीं किया गया !  जबकि बच्चो को पीने के पानी के लिए गावं के अंदर काफी दूर नल में जाना पड़ता हैं जो जोखिम से कम नहीं पंचायत के सरपंच/सचिव को कई बार बोला गया मगर बच्चो के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया ! ग्रामीण नितीश मल्लिक ने बतलाया स्थानीय नेता एवं गावं के सरपंच सचिव को इस ओर ध्यान देने की ब...