पखांजूर से नितीश मल्लिक की रिपोर्ट - कोयलीबेडा विकासखंड शिक्षा व्यवस्था में मनो शुर्खिया वटोर रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी कुम्भकर्णी नींद में सोये हैं आज आलम यह हैं की सैकड़ो स्कूली छात्र स्कुल में ताला जड़ने को मजबूर हो चुके हैं ! ज्ञात हो की कोयलीबेडा विकासखंड के हाकेर स्कुल में आज सैकड़ो बच्चो ने शिक्षक की कमी से शाळा वहिस्कर कर ताला जड़ दिया हैं हाकेर शासकीय उच्यातर माध्यमिक शाला में काफी लंबे समय से विज्ञानं, गणित एवं भौतिक विषय के एक भी अध्यायपक नहीं हैं और तमाम मेधावी छात्र अपने पढाई में कमजोर होते जा रहे हैं स्थानीय ग्रामीणों ने बतलाया हाकेर स्कुल के छात्र एक समय 100% प्रतिशत रिजल्ट बनाते थे मगर आज शिक्षक की कमी से रिजल्ट का स्तार गिरता जा रहा हैं अगर जल्द से जल्द हाकेर स्कुल में शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई तो तमाम मेधावी बच्चो का भविष्य अंधार में डूबता जायेगा ! वही खंड शिक्षा अधिकारी ने पिछले समय छात्र को शिक्षक की कमी दूर करने का आश्वासन भी दे चुके थे मगर अभी तक शिक्षक की कोई व्यवस्था नहीं होने से नाराज स्कूली छात्र ने अनिश्चित कालीन शाळा बहिस्कार करते हुए स्कुल में ताला जड़ दिया हैं ! इस संम्बंध में बी.ई.ओ.ने कहा एक शिक्षक की व्यवस्था अभी की जा रही हैं बाकि के दो शिक्षक बहुत जल्द पदस्थ की जाएगी !
Comments
Post a Comment