Skip to main content

Posts

बडगावं से विकाश वैध की रिपोर्ट - वर्ष 2011 के जंनगणना  में कई गांव के ग्रमीणों का नाम नही  पूरा मामला बड़गांव पंचायत का है जहाँ कई सालों से ग्रामीणों निवास कर रहे है लेकिन 2011 के सर्वे सूची में नाम नही होने से ग्रामीण सचिव के ऊपर आक्रोश है यहाँ बता दे की तत्कलीन सचिव लबे वर्षो से बड़गांव पंचायत में है जिससे लोगो का नाम काट दिया जाता है जिससे इन ग्रामीणों को शासन का महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित हो जाते है 2011 के सर्वे सूची के आधार पर ग्रामीणों को इंद्रा आवास योजना प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत घरेलू महिलाओं को गैस कनेक्सन और कई योजना जो इसी 2011 के सर्वे के आधार पर हितग्राहियों को लाभ मिलता है लेकिन 2011 के सूची में नाम नही होने से पूरा मामला गडबड झाला लग रहा है वहीं पूरा मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला के मुखिया के पास शिकायत करने की तैयारी में है
पखांजूर से नितीश मल्लिक - देश  में हो रहे रेप के वारदात पर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं कि एक बार फिर छत्तीसगढ़  कांकेर जिले के पखांजूर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है।  इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना ने सबकी रूह हिला के रख दी ! आरोपी ने महज 7 साल की बच्ची को कार्टून दिखाने के लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाया मामला पखांजूर मुख्यालय से 12 किमी दूर अलोर गाँव का हैं जहा आरोपी स्वयं नाबालिग हैं जिसे पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं आरोपी युवक पांच सितम्बर को अपनी एक दादी के घर मिलने पंहुचा और गावं के ही एक 7 वर्षीय मासूम को कार्टून दिखाने का लालच देकर जंगल की ओर ले गया जहा उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसी जंगल में ही छोड़ कर चले आये काफी देर से बच्ची घर पे नहीं होने पर माँ बाप ने बच्ची की खोजबिन चालू कर दी दिन बीतने बाला था और माँ बाप के माथे पे चिंता की लकीर बढता जा रहा था तभी अचानक खबर मिली की बच्ची को अलोर ग्राम में देखा गया बिलखाते माता पिता ने तुरंत बच्ची की खोज में निकल गये तब तक काफी शाम हो चूका था सूर...
पखांजूर से नितीश मल्लिक - अब ग्रामीणों के हौसले टूटने लगा हैं कुछ लोगो का कहना हैं की आगामी विधानसभा चुनाव का हम वहिस्कर करेंगे ! हम बात कर रहे हैं पखांजूर मुख्यालय से मात्र 1 किमी दूर सोह्गावं से पीव्ही 14 श्याम नगर जाने बाले सड़क की जो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पिछले 10 वर्ष पूर्व बनाया गया था जिसके बाद से कभी सड़क की मरमत नहीं हुई जिसे लेकर आस-पास के हजारो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया लोक सूरज,ग्राम सूरज यह तक की जिले में जिला कलेक्टर से समक्ष जनदर्शन में भी लिखित शिकायत किया गया की हमारे यह सड़क को जल्द मरम्मत किया जाये या नविन टेंडर निकल कर कार्य प्रारंम्भ किया जाये मगर आज 10 वर्ष बीत चुके हैं न ही नेता जनप्रतिनिधिओ ने ध्यान दिया और नहीं जिला प्रशासन में ध्यान दिया जिसका खामियाजा यह के भेले-भाले ग्रामीणों एवं स्कूली छात्र को  उठानी पढ़ रही हैं आज आलम यह हैं की पखांजूर मुख्यालय से संम्पर्क टूटने येग्या बन गया हैं अगर स्कूली छात्र को पखांजूर जाना होगा तो वे 10 किमी घूम कर जाना पढ़ेगा ! ग्रामीण नितीश मल्लिक अमृतो ने बतलाया चुनाव नजदीक आ रहा हैं अब नेता वोट के लिए...
व्यापारी को जान से मारने की कोशिश ... पखांजूर से नितीश मल्लिक की रिपोर्ट - बीती रात इलेक्ट्रानिक व्यापारी को किसी ने जान से मारने की कोशिश किया ! ज्ञात हो की पखांजूर पुराना बाजार व्यापारी  बीरेन दत्ता प्रतिदिन की भाती अपना इलेक्ट्रानिक दुकान बंद कर अपने घर पीव्ही 126 जा रहा था तभी पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेज धारदार हथियार से मोटरसायकल सवार दत्ता पे हमला कर दिया ! लिहाजा हमले के बाद तुरंत आस-पास के ग्रामीणों के माध्यम से उन्हें पखांजूर सीविल हास्पिटल भेजा गया सिर व चेहरे पे गंभीर चोट आने की वजह से तुरंत रायपुर रेफर किया गया ! पूरी मामले को गंभीरता से लेते हुए पखांजूर पुलीस जाँच में जुटी  !
पखांजूर से नितीश मल्लिक की रिपोर्ट - रुबर्न कलस्टर योजना के अंतर्गत बन रहे ग्राम पंचायत बापूनगर में 93000 हजार रु की लगत से शौचालय निर्माण में उपयंत्री की भ्रष्ट्चारिता चरम सीमा पर ! स्थानीय ग्रामीण स्वपन सरकार,किसोरी सरकार,निर्मल,संजय मंडल,फनी सरकार ने बतलाया लगभग एक लाख रुपया की लागत से बन रहे शौचालय मात्र 25-30 हजार में बन के तैयार हो जाएगी ! शौचालय बिना भीम और कलम का खड़ा किया गया हैं शौचालय की पिछली दिवार स्कुल बाउंड्रीवाल से जोड़कर खड़ा किया गया हैं जो कभी भी गिर सकता हैं ग्रामीणों ने उपयंत्री को दोषी ठहराते हुए कहा की उपयंत्री और सरपंच बच्चो के जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं बिना कलम के छत कभी भी ढह सकती हैं और बड़ी घटना घट सकता हैं इस तरह उपयंत्री को भ्रष्टाचार कर शासन द्वारा खुली छुट देना उनके हौसले को बुलंद करता हैं छोटे-छोटे बच्चो के जिंदगी खतरों में डाल कर यह अपना जेब गर्म करने में तुले हैं इस संम्बंध में उपयंत्री मुकेश यादव ने बतलाया स्टीमेट में स्कुल बाउंड्रीवाल के उप्पर शौचालय निर्माण करना नहीं दर्शाया वहा जगह कम थी इस लिए ऐसा काम करना पड़ा !   
पखांजूर से नितीश मल्लिक की रिपोर्ट - कोयलीबेडा विकासखंड शिक्षा व्यवस्था में मनो शुर्खिया वटोर रही हैं और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी कुम्भकर्णी नींद में सोये हैं आज आलम यह हैं की सैकड़ो स्कूली छात्र स्कुल में ताला जड़ने को मजबूर हो चुके हैं !  ज्ञात हो की कोयलीबेडा विकासखंड के हाकेर स्कुल में आज सैकड़ो बच्चो ने शिक्षक की कमी से शाळा वहिस्कर कर ताला जड़ दिया हैं हाकेर शासकीय उच्यातर माध्यमिक शाला में काफी लंबे समय से विज्ञानं, गणित एवं भौतिक विषय के एक भी अध्यायपक नहीं हैं और तमाम मेधावी छात्र अपने पढाई में कमजोर होते जा रहे हैं स्थानीय ग्रामीणों ने बतलाया हाकेर स्कुल के छात्र एक समय 100% प्रतिशत रिजल्ट बनाते थे मगर आज शिक्षक की कमी से रिजल्ट का स्तार गिरता जा रहा हैं अगर जल्द से जल्द हाकेर स्कुल में शिक्षक की व्यवस्था नहीं की गई तो तमाम मेधावी बच्चो का भविष्य अंधार में डूबता जायेगा ! वही खंड शिक्षा अधिकारी ने पिछले समय छात्र को शिक्षक की कमी दूर करने का आश्वासन भी दे चुके थे मगर अभी तक शिक्षक की कोई व्यवस्था नहीं होने से नाराज स्कूली छात्र ने अनिश्चित कालीन शाळा बहिस्कार करते हुए स्क...
पखांजूर से धनंजय चंद की रिपोर्ट  - भारी बारिश के चलते छतीसगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली कुरेनार नदी उफान पर आ गई है जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है लेकिन उसके बाद भी लोग जान जोखिम में डाल नदी को पार कर रहे है और सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नही होने से किसी अनहोनी का अंदेशा भी हर पल बना हुआ है । साथ ही पिछले वर्ष इसी नदी में वेन वाहन समेत बहकर एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी थी | बांदे इलाके से महाराष्ट्र को जोड़ने वाली कुरेनार नदी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते उफान पर है और नदी पर बने रपटे के ऊपर से पानी बह रहा है बावजूद लोग नदी पार कर दूसरे छोड़ तक जाने का प्रयास कर रहे है और इस दौरान मौके का फायदा उठाकर स्थानीय लोग मजबूर लोगो से पैसे ऐंठ बाइक उठाकर पार भी करवा रहे है । क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर चल रहे है और लोग अपनी जान जोखिम के डाल नदियों को पार करने का खतरा भी मोल ले रहे है। हालात से अच्छी तरह वाकिफ होने के बाद भी शासन प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कोई इंतजाम नही किया जाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।