Skip to main content
पखांजूर से नितीश मल्लिक - देश  में हो रहे रेप के वारदात पर लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं कि एक बार फिर छत्तीसगढ़  कांकेर जिले के पखांजूर में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना ने सबकी रूह हिला के रख दी ! आरोपी ने महज 7 साल की बच्ची को कार्टून दिखाने के लालच देकर अपनी हवस का शिकार बनाया मामला पखांजूर मुख्यालय से 12 किमी दूर अलोर गाँव का हैं जहा आरोपी स्वयं नाबालिग हैं जिसे पखांजूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं आरोपी युवक पांच सितम्बर को अपनी एक दादी के घर मिलने पंहुचा और गावं के ही एक 7 वर्षीय मासूम को कार्टून दिखाने का लालच देकर जंगल की ओर ले गया जहा उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसी जंगल में ही छोड़ कर चले आये काफी देर से बच्ची घर पे नहीं होने पर माँ बाप ने बच्ची की खोजबिन चालू कर दी दिन बीतने बाला था और माँ बाप के माथे पे चिंता की लकीर बढता जा रहा था तभी अचानक खबर मिली की बच्ची को अलोर ग्राम में देखा गया बिलखाते माता पिता ने तुरंत बच्ची की खोज में निकल गये तब तक काफी शाम हो चूका था सूर्य ढलने लगी थी मासूम बच्ची की स्तिथि को देख कर माँ बाप को मामला समझने में देर नहीं लगी और तुरंत पखांजूर पहुच कर मामला दर्ज करवाया मामला दर्ज होते ही पुलिस ने अपराध पंजिबद्ध कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया !  

Comments

Popular posts from this blog

पखांजूर से नितीश मल्लिक की रिपोर्ट - पखांजूर मुख्यालय से सटा हुआ गावं श्यामनगर पीव्ही 14 के माध्यमिक एवं प्राथमिक शासकीय शाला में स्कूली छात्र को पीने के पानी के लिए काफी मसक्कत करनी पड़ती हैं मध्यान भोजन के बाद छात्र-छात्राए स्कुल कैम्पस से काफी दूर जाकर पानी पीते हैं ज्ञात हो की राज्य सरकार गावं-ग्रामीण अंचल के स्कूली छात्र के लिए कई सारे तमाम योजनाये शुरू किये हैं मगर आलम यह हैं की आज भी मुख्यालय से मात्र 5 किमी दूर स्कूली बच्चो को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं स्कुल के प्रधान पाठक दिलीप डे ने बतलाया हमारे स्कुल का नल पिछले दो वर्षो से ख़राब हैं इससे पानी तो निकलता हैं पर पीने योग्य नहीं हैं पूरा लाल पानी निकलता हैं मैंने कई बार पी.एच.ई.विभाग को लिखित शिकायत कर अवगत करवाया मगर कोई पहल नहीं किया गया !  जबकि बच्चो को पीने के पानी के लिए गावं के अंदर काफी दूर नल में जाना पड़ता हैं जो जोखिम से कम नहीं पंचायत के सरपंच/सचिव को कई बार बोला गया मगर बच्चो के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया ! ग्रामीण नितीश मल्लिक ने बतलाया स्थानीय नेता एवं गावं के सरपंच सचिव को इस ओर ध्यान देने की ब...